20260306 100210

आखिर ऐसा क्या हुआ ?  SSP ने एक साथ बदले 17 थाना प्रभारी

आखिर ऐसा क्या हुआ ?  SSP ने एक साथ बदले 17 थाना प्रभारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260306 100210

जमशेदपुर: शहर की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एसएसपी (SSP) पीयूष पांडेय ने जमशेदपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने देर शाम आदेश जारी कर एक साथ 17 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। जारी किए गए इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
साकची और सीतारामडेरा को मिले नए प्रभारी
जारी सूची के अनुसार, साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को अब सीतारामडेरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव अब साकची थाने के नए प्रभारी होंगे। सीतारामडेरा से हटाए गए निरंजन कुमार को बर्मामाइंस थाने का प्रभार दिया गया है।
प्रमुख थानों और अंचलों में बदलाव
टेल्को थाना: जादूगोड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को टेल्को का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
सिदगोड़ा थाना: साकची CCR से फैज़ अहमद को हटाकर सिदगोड़ा थाने की कमान दी गई है।
घाटशिला: जमशेदपुर कोर्ट के सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मुंडा को घाटशिला का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जादूगोड़ा और बोड़ाम: ईश्वर दयाल मुंडा जादूगोड़ा के और नीरज कुमार बोड़ाम के नए थाना प्रभारी होंगे।
कुछ अधिकारियों को भेजा गया पुलिस लाइन और CCR
तबादले की इस प्रक्रिया में सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है, जबकि टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को साकची CCR भेजा गया है। वहीं, बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार और जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल को गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज कर दिया गया है।
प्रशासनिक सर्जरी की पूरी सूची एक नज़र में:
| थाना/पद | नियुक्त अधिकारी |
| साकची थाना | गोपाल कृष्ण यादव |
| सीतारामडेरा थाना | आनंद कुमार मिश्रा |
| टेल्को थाना | सुरेश प्रसाद |
| सिदगोड़ा थाना | फैज़ अहमद |
| बागबेड़ा थाना | उमेश कुमार ठाकुर |
| घाटशिला थाना | राजेंद्र मुंडा |
| बर्मामाइंस थाना | निरंजन कुमार |
| जादूगोड़ा थाना | ईश्वर दयाल मुंडा |

माना जा रहा है की इस फेरबदल से शहर में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की  कोशिश है ।

Share via
Share via