Jharkhand:

Jharkhand: झारखण्ड के जनता आप रमिंझिम फुहारों का लुत्फ़ और दो दिन तक उठाइये

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Jharkhand: झारखंड में बारिश तो हो रही है लेकिन वो बारिश किसानो के लिए बहुत फायदेमंद नहीं है क्युकी तेज और मूसलाधार बारिश की जगह फुहारों ने ले लिए है। जाहिर है की शुक्रवार से ही झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। हवा के साथ-साथ रूक-रूक कर बारिश हो रही है। दरअसल लंबे अंतराल के बाद झारखंड में मॉनसून एक्टिव हुआ है। इसी वजह से बारिश हो रही है। तकरीबन पूरे राज्य में बारिश होने से तापमान में गिरावट आयी है। राज्य में गोड्‌डा और पाकुड़ ऐसे हैं, जहां का तापमान 35 डिग्री से ऊपर है। राजधानी रांची के तापमान की बात करें तो यहां तापमान 28 डिग्री है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद बताते हैं कि करीब-करीब पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। चाईबासा जिले में कई स्थानों पर तेज बारिश भी हुई। सबसे अधिक चाकुलिया में करीब 97 मिमी के आसपास बारिश हुई। शनिवार को राजधानी रांची में रुक-रुक कर बारिश होती रही। यहां करीब सात मिमी बारिश हुई है। मौसम केंद्र के अनुसार 29 जुलाई तक राज्य में मौसम इसी तरह रहेगा। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेसि रहा।
पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई वर्षा

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में 18.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि जमशेदपुर में 22.2 मिलमीटर, डालटेनगंज में 0.6 मिलीमीटर, बोकारो में 9 मिलीमीटर, चाईबासा में 50 मिलीमीटर, देवघर में 0.5 मिलीमीटर, गिरिडीह में 6.5 मिलीमीटर, रामगढ़ में 25.5 मिलीमीटर और गोड्डा में 2.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है।
रांची में अब तक 243.5 मिमी बरसा मानसून
अगर मानसून के पूरे सीजन की बात करें, तो 1 जून से 22 जुलाई 2023 तक रांची में 243.5 मिलीमीटर वर्षापात हुआ है, जबकि जमशेदपुर में 182.1 मिलमीटर. डालटेनगंज में 184.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है, तो बोकारो में 178.6 मिलीमीटर और चाईबासा में 302 मिलीमीटर वर्षा अब तक हो चुकी है।

Share via
Share via