पीएम मोदी आज शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्रियों से करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, पश्चिम एशिया संकट पर समीक्षा

पीएम मोदी आज शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्रियों से करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, पश्चिम एशिया संकट पर समीक्षा

Share
Link copied

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर बढ़ते संकट और भारत में पैदा हो रही चिंता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार (27 मार्च 2026) शाम 6:30 बजे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे।

इस अहम बैठक का मुख्य उद्देश्य पश्चिम एशिया में बदलते हालात की समीक्षा करना, राज्यों की तैयारियों और योजनाओं का जायजा लेना तथा संकट के संभावित असर से निपटने के लिए समन्वय स्थापित करना है। सरकार ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ केंद्र और राज्यों के बीच पूर्ण तालमेल बिठाने पर जोर दे रही है।

बैठक में पश्चिम एशिया संघर्ष के भारत पर संभावित प्रभाव, खासकर ऊर्जा सुरक्षा, तेल और उर्वरक आयात पर। राज्यों में ईंधन आपूर्ति, मूल्य स्थिरता और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारियां। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की रणनीति और लोगों में अनावश्यक पैनिक फैलने से बचने और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में होने का आश्वासन पर चर्चा हो सकती है।

सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि देश में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति है और स्थिति कंट्रोल में है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के दिनों में भी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताई है। यह बैठक चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों को छोड़कर गैर-चुनावी राज्यों के CMs के साथ हो सकती है, हालांकि कुछ सूत्रों में सभी राज्यों के CMs से बातचीत का जिक्र है। कैबिनेट सचिवालय अलग से मुख्य सचिवों के साथ भी समन्वय कर रहा है।

फरवरी 2026 के अंत में अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ संघर्ष शुरू होने के बाद से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा है। इससे वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हो रहा है और भारत जैसे तेल आयातक देशों में चिंता का माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने पर बल दे रहे हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।