WhatsApp Image 2020 12 16 at 12.53.22

झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान ना मिलना बेईमानी है- संघर्ष मोर्चा

Team Drishti

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची जिला के मोराबादी स्थित बाबू वाटिका के समक्ष झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो के नेतृत्व में रांची जिला प्रशासन की ओर से आए सदर सीओ को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौपा गया। इस मौके पर प्रेम मित्तल, प्रणव कुमार बब्बू, आजम अहमद, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, पुष्कर महतो, प्रवीण सहाय, डॉ अजय नाथ शाहदेव, सरोजनी कच्छप, मोनिका देवी, लक्ष्मी पासवान, दिवाकर साहू, रवि नन्दी, गणेश दास, एरोन कच्छप, अल्पना विनिता खलखो, बुटन महली, रंजीत उराँव के अलावा कई अन्य झारखंड आंदोलनकारी मौजूद थे।
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वा वधान में आज झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, पहचान, राजकीय सम्मान, स्वतंत्रता सेनानी के समान दर्जा सहित 14 सूत्री मांगों के समर्थन में आज राज्य के सभी जिलों में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा गया। इस धरना कार्यक्रम में गोंडा जिला से मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, रांची जिला से कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो, कोडरमा जिला से अनिल वर्णवाल, गिरिडीह जिला से राजकमल महतो, दुमका से प्रफुल्ल तत्वा, सिमडेगा जिला से विनोद बढ़ाईक, लातेहार जिला से मुरलीधर प्रसाद, सूर्यदेव भगत, चतरा जिला से भुवनेश्वर उराँव, गुमला जिला से ग्राबियल खाखा, लोहरदगा से विनोद भगत, रामनंदन साहू, धनबाद से किशोर किस्कू, देवघर से शंकर टुडू, जामताड़ा से सुशील हंसदा, बोकारो से धीरेन्द्र महतो, श्याम सुंदर यादव, साहेबगंज से मेरी टुडू, रामगढ़ से लखन महतो, पूर्वी सिंहभूम से विश्वजीत प्रमाणिक, पाकुड़ से रामजी भगत, खूंटी से सुलेमान होरो, लापुंग से बिरसा मुंडा, कमलेश सिंह, हजारीबाग से तुलसी करमाली, गढ़वा से बीरेन्द्र सिंह, एवं अमृत राम चन्द्रवंशी, पलामू से लक्ष्मण राम, प्रसन्न कुमार दुबे, चाईबासा से मंगल उरांव के नेतृत्व में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम का संचालन पुष्कर महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ वीरेंद्र कुमार महतो ने की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरोजिनी कच्छप, विनीता अल्पना खलखो, जय श्री दास, एरोन
कच्छप, मोनिका देवी ,आशा कच्छप, कुमोद वर्मा, दिवाकर साहू, रवि नंदी, रंजीत उरांव, गणेश दास, मनोज कुमार महतो, राज किशोर साहू, प्रवीन सहाय, मनोज कुमार राम सहित बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे।

Share via
Share via