झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल विधायक राजेश कच्छप से मिला.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Fri, 04 Dec 2020 07:04 AM (IST)

Team Drishti.

रांची : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो के नेतृत्व में आज झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, पहचान एवं पेंशन के सवाल को लेकर खिजरी के विधायक राजेश कच्छप से एक प्रतिनिधि मंडल मिला. मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने विधायक राजेश कश्यप को अपने मांग के संदर्भ में बताया कि झारखंड आंदोलनकारियों को जांच अधिनियम 1952 के तहत स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा, राजकीय सम्मान के साथ सभी प्रकार की सुविधाएं मिलनी चाहिए. साथ ही पेंशन के रूप में स्वतंत्रता सेनानी के समतुल्य ही झारखंड आंदोलनकारियों को भी पेंशन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के निधन के बाद उनके आश्रितों को भारी संकट का सामना करना पड़ता है. इसलिए राज्य सरकार को चाहिए कि झारखंड आंदोलनकारियों के लिए एक स्पेशल सेल का गठन करें, जहां झारखंड आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों के मामले का निष्पादन सहजता से हो सकें.

विधायक राजेश कश्यप ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की मांगे जायज है. झारखंड अलग राज्य काफी संघर्ष एवं त्याग के बल पर हुआ है. इसे झुठलाया नहीं जा सकता है. इतिहास है, हमारे पूर्वजों ने भी झारखंड अलग राज्य के लिए कड़ी संघर्ष और बलिदान दिए हैं. उनकी शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे. झारखंड आंदोलनकारियों की मांग को मैं मुख्यमंत्री के पास पहुंचाने का काम करूंगा. जितना मदद हो सकें झारखंड आंदोलनकारियों को करूंगा. झारखंड आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा मिलना ही चाहिए एवं राजकीय सम्मान भी मिलना चाहिए तभी अलग राज्य बनने का मूल्य स्थापित हो सकेगा. प्रतिनिधि मंडल में झारखंड आंदोलनकारी सर्जन हांसदा एवं मुन्ना टोप्पो प्रमुख रूप से शामिल थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow