20260119 164325

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा- भारत की प्रगति और गौरवशाली विरासत का दस्तावेज है ‘मन की बात’

रांची/देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड आज प्रसारित हुआ। पूरे झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं, बूथ स्तर पर लाखों लोगों ने इस कार्यक्रम को एकजुट होकर सुना। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने वासुकीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना और इसे भारत की प्रगति तथा सांस्कृतिक विरासत का जीवंत दस्तावेज बताया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आदित्य साहू ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर महीने के अंतिम रविवार को किया जाने वाला यह संबोधन देश की हर पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। यह जानकारी का खजाना है, जिसमें देश के कई अनछुए और महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी जनता तक पहुंचती है। मोदी जी का परिवार व्यवस्था को मजबूत करने और भजनों के माध्यम से युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का संदेश नई पीढ़ी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।”

उन्होंने नई पीढ़ी से अपील की कि वे ‘मन की बात’ कार्यक्रम जरूर सुनें, क्योंकि यह राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का माध्यम है। वासुकीनाथ में इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री मुन्ना मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धुर्वा में सुना कार्यक्रम

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के धुर्वा में ‘मन की बात’ सुना। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी का यह संबोधन भारत की मिट्टी से जुड़ने, अतीत पर गौरवान्वित होने तथा आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का मजबूत आह्वान करता है।”

रांची महानगर के सुखदेव नगर में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी तथा हरमू में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना।

पूरे प्रदेश में भाजपा बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ का प्रसारण देखा-सुना, जो प्रधानमंत्री के गैर-राजनीतिक संवाद की लोकप्रियता और पार्टी की जमीनी ताकत को दर्शाता है।

Share via
Share via