IMG 20210313 WA0060

शनिवार नो-कार की मुहिम में झारखण्ड चैंबर की सक्रिय सहभागिता.

रांची नगर निगम की मुहिम ‘शनिवार नो कार‘ में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने सहभागिता देते हुए आज साईकल से ही कार्यालय तक का सफर तय किया। इस दौरान चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा, उपाध्यक्ष धीरज तनेजा, महासचिव राहुल मारू, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, अमित किशोर एवं उप समिति चेयरमेन रोहित पोद्दार ने अपने घर से चैंबर भवन तक साईकल की सवारी की और चैंबर भवन से घर तक पुनः वापस गये।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चैंबर महासचिव राहुल मारू ने रांची नगर निगम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बदलते पर्यावरण, जाम की स्थिति और ध्वनि प्रदूषण से लोगों की खराब हो रही सेहत को देखकर निगम द्वारा चलाया गया अभियान सराहनीय है। कोविड काल में जब स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है ऐसे समय में साईकल चलाने के लिए लोगों को प्रेरित करना अच्छी शुरूआत है। रांची नगर निगम की इस मुहिम में शहर के अधिकाधिक व्यवसायियों व उनके प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने की झारखण्ड चैंबर की अपील के भी साकारात्मक परिणाम आये हैं। व्यापारियों ने भी स्वेच्छा से ही आज के दिन अपने कार का उपयोग नहीं किया या किया तो काफी कम किया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी व्यापारियों व उद्यमियों से प्रत्येक शनिवार/रविवार को अपने कार का उपयोग नहीं करने की अपील की।

चैंबर के आरएमसी उप समिति चेयरमेन अमित शर्मा ने कहा कि लोगों के बीच यह धारणा बनी हुई है कि साईकल गरीबों की सवारी है। हमें इस मिथ्य को तोडना है। स्वस्थ रहने के लिए साईकल का उपयोग सभी को करना चाहिए।

Share via
Share via