पर्यावरण के संरक्षण के लिए अब राजधानी में हर शनिवार नो कार डे.

पर्यावरण के संरक्षण के लिए अब राजधानी में हर शनिवार नो कार डे.

राँची : रांची में हर शनिवार-नो कार डे मनाया जाएगा, रांची की सड़कों पर नहीं चलेगी।2,06,766 कारें, साइकिल सवारों के लिए शनिवार को निगम की सभी पार्किंग फ्री होगी। झारखण्ड में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शहर में नो कार डे अभियान की शुरुआत की गई। रांची शहर में कार पर यात्रा करने के खिलाफ एक जन अभियान चलाया गया है। जो लोग साईकल से अपने दफ्तर या अन्य कामो में निकल रहे है। उनके लिए नगर निगम की पार्किंग में निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी। साईकल पार्क करने के लिए निःशुल्क नगर निगम के पार्किंग का उपयोग किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पर्यावरण को प्रदुषण मुक्त करने के लिए ‘नो कार डे अभियान चलाया गया। झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख इसकी विधिवत शुरुआत करते हुए।अपने आवास से साइकिलिंग करते हुए , झारखंड विधान सभा पहुंचे। इस दौरान कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इस अभियान को सफल बनाने का अपील करते हुए कहा की सब्जी-दूध या काेई सामान लाना हाे तो साइकिल का ही इस्तेमाल करें। इस अभियान की शुरुआत के दौरान नगर आयुक्त मुकेश कुमार सहित कई लोग साइकिलिंग करते नजर आए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now