SmartSelect 20210323 190838 Gallery 1

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चाौथी बार ईमेल से धमकी दी गयी है।

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चाौथी बार ईमेल से धमकी दी गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव के ई-मेल पर यह धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। धमकी के साथ-साथ गाली गलौज भी किया गया है। लेकिन इस बार झारखंड पुलिस ने ईमेल के जरिये धकी देने वाले का पता लगा लिया है लेकिन आरोपी की गिरफ्ताारी नहीं हो सकी है। इस तरह अब तक तीन बार पहले भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धमकी दी गयी थी। लेकिन पुलिस ने मेल वाले स्थान का पता लगा लिया है। धमकी भरा ई-मेल 25 मई को किया गया था। गोंदा पुलिस ने साइबर सेल से कराई जांच तो आरोपित का एड्रेस कर्नाटक का मिला। गोंदा पुलिस ने उक्त ई-मेल की जांच, उसके आईपी एड्रेस, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जांच कराई थी। साइबर सेल रांची ने जांच ई-मेल की जांच की तो यह पता चला कि ई-मेल भेजने वाला व्यक्ति विक्रम गोधराई मुनेश्वर है। जो कर्नाटक का रहने वाला है। इसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है
आईपी एड्रेस के अनुसार आरोपित विक्रम गोधराई है। उसका पता ए क्रॉस बीईएमएल, ले आउट, राजा राजेश्वरी नगर बंगलुरू कर्नाटक मिला है। अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। रांची के गोंदा थाने में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें धारा 385 व 387 भादवी तथा आईटी एक्ट लगाया गया है। इस प्राथमिकी में आरोपित विक्रम गोधराई मुनेश्वर को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। गोंदा थाने में पदस्थापित दारोगा दीपक कुमार इस केस के शिकायतकर्ता हैं। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दारोगा दीपक कुमार को 28 मई 2021 को जांच के लिए एक सनहा मिला था। यह सनहा सेक्रेट्री टू सीएम को धमकी भरे ई-मेल से संबंधित था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via