20260307 164856

खीरू महतो तीसरी बार बने झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचित

रांची : झारखंड जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो गए हैं। राज्यसभा सांसद खीरू महतो को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। उनका निर्वाचन पूर्णतः निर्विरोध रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांगठनिक चुनाव कराने के लिए नियुक्त राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रवण कुमार ने खीरू महतो को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा एक दर्जन से अधिक जिला अध्यक्षों और प्रत्येक विधानसभा से राज्य परिषद सदस्यों का भी चुनाव संपन्न हुआ।

निर्वाचन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने खीरू महतो का जोरदार अभिनंदन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा, “जिन जिलों में सदस्यता अभियान पूरा नहीं हुआ, वहां जल्द ही जिला अध्यक्षों का चुनाव पूरा कर लिया जाएगा। संसद के बजट सत्र समाप्त होने के बाद संगठन का विस्तार किया जाएगा।”

खीरू महतो ने स्पष्ट किया कि इस बार काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही कमेटी में जगह मिलेगी और प्रदेश कमेटी को छोटा व प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की, “नीतीश कुमार जी पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। उनके हर निर्णय का सम्मान करें और झारखंड में पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करें।”

निर्वाचित जिला अध्यक्षों की सूची:

रांची – तेतरा महतो
धनबाद – पिंटू सिंह
गोड्डा – चंद्रधर सिंह चुन्नू
पाकुड़ – गौतम मंडल
हजारीबाग – प्रभुदयाल महतो
रामगढ़ – ज्योतिंद्र साहू
बोकारो – प्रदीप महतो
चतरा – रामाशीष डांगी
पलामू – मनोज दुबे
जमशेदपुर – सुबोध श्रीवास्तव
साहेबगंज – सुनील सिन्हा
दुमका – उदय सिंह
सिमडेगा – सुनील नायक
कोडरमा – कृष्णा सिंह घटवार
जमशेदपुर महानगर – अजय कुमार
रांची महानगर – अखिलेश राय

खीरू महतो को पुनः अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर जदयू के प्रमुख नेताओं डॉ. आफताब जमील, भगवान सिंह, सागर कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। यह चुनाव झारखंड में जदयू को नई ऊर्जा देने वाला कदम माना जा रहा है।

Share via
Share via