20250828 122110

झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती, सीएम हेमंत सोरेन ने लिया हाल

झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती, सीएम हेमंत सोरेन ने लिया हाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची, 28 अगस्त 2025: झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण और जल संसाधन मंत्री, साथ ही मधुपुर विधायक हफीजुल हसन की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें रांची के पारस अस्पताल (Paras HEC Hospital) में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना विधानसभा सत्र के दौरान हुई, जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तत्काल पारस अस्पताल पहुंचे। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय यादव सहित कई अन्य मंत्री और विधायक भी अस्पताल पहुंचे। सीएम सोरेन ने डॉक्टरों से हफीजुल हसन के इलाज की स्थिति पर चर्चा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बता दें कि हफीजुल हसन ने इसी साल जुलाई में दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हार्ट सर्जरी कराई थी। उस दौरान भी सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल लिया था। कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी, लेकिन अब उनकी तबीयत फिर से बिगड़ने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है।

पारस अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, हफीजुल हसन की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रखे हुए है। हालांकि, अभी तक अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी लोग मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जता रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। एक यूजर ने लिखा, “माननीय मंत्री श्री हफीजुल हसन जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे।”

गौरतलब है की हफीजुल हसन मधुपुर से विधायक हैं और झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़े रहे हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में भी चिंता का माहौल है।

Share via
Share via