20260212 130101

झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारी तेज, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी सख्त हिदायतें

रांची : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (Intensive Revision) की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि अन्य राज्यों से प्राप्त होने वाले झारखंड के मतदाताओं के सत्यापन दस्तावेजों का त्वरित निरीक्षण कर प्रतिवेदन समय पर भेजा जाए, ताकि प्रक्रिया में कोई देरी न हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

के रवि कुमार ने कहा कि विभिन्न राज्यों में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान झारखंड से संबंधित मतदाताओं के दस्तावेज भेजे जा रहे हैं। इनका सत्यापन तेजी से कर संबंधित राज्यों को रिपोर्ट भेजने का कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से पूर्व तैयारियां पूरी करने का आह्वान किया, जिससे गहन पुनरीक्षण सुचारू रूप से हो सके।

मुख्य निर्देश और फोकस एरिया:

– पैतृक मैपिंग के साथ-साथ अब्सेंट, शिफ्टेड, डिलीट और डुप्लीकेट मतदाताओं की सघन जांच कर सूची तैयार करें।
– मतदाता सूची में किसी भी ब्लर फोटो के मामले लंबित न रहें।
– बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अपने बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं की साफ और रंगीन तस्वीर खींचकर अपलोड करें।
– ECINET पोर्टल पर “बुक ए कॉल विथ बीएलओ” सुविधा के जरिए मतदाताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें और ऐप में आए कॉल रिक्वेस्ट पर समय पर संपर्क करें।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जोर दिया कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी स्तर पर समन्वय और तेजी से कार्य किया जाए। यह कदम आगामी चुनावों में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Share via
Share via