The Chief Electoral Officer held a meeting with the District Electoral Officer-cum-Deputy Commissioner of all the districts.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त के साथ की बैठक।

Share
Link copied

निर्वाचन के गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर करें कार्य इसमें किसी प्रकार के शॉर्टकट की जगह नहीं- के. रवि कुमार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं ईआरओ को अपने स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक करने का निर्देश प्राप्त है। राजनीतिक दलों से प्रप्त सुझावों का निर्वाचन के कानूनी प्रावधानों के अनुसार, इनके क्रियान्यवयन हेतु कार्य करें। श्री के. रवि कुमार शुक्रवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाची पदाधिकारियों के लिए भेजे गए पीपीटी पर भी विस्तृत रूप से चर्चा किया एवं इसे बेहतर करने हेतु सूझाव भी मांगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त के साथ की बैठक।

के. रवि कुमार ने कहा है कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों अथवा मतदाताओं द्वार मतदाता पहचान पत्र से संबंधित मामले संज्ञान में लाए जाते हैं उनका ससमय निष्पादन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि समय समय पर हो रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रमों एवं सबों के सम्मिलित प्रयास से मतदाता सूची में सुधार हुआ है। मतदाताओं के पंजिकरण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर सभी कंप्यूटर ऑपरेटर कार्य करें वे किसी प्रकार के शॉर्टकट का इस्तेमाल न करें इससे गलतियों की संभावना अधिक होती है। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2024 से संबंधित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। इस पुस्तिका में विधानसभा निर्वाचन 2024 से संबंधित आंकड़ों को साझा किया गया है । इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त, ईआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow