20241022 145036

झारखंड के छात्रों को विद्यार्थियों को पूरा न्याय देंगे : शिवराज सिंह चौहान

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि जो अन्याय झारखंड के विद्यार्थियों के साथ हुआ है, युवाओं के साथ हुआ है उसकी मिसाल पूरे हिंदुस्तान में कहीं देखने को नहीं मिलती।


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सरकार में बार-बार पेपर लीक, उसके पीछे भी षडयंत्र कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।उन्होंने कहा कि बच्चों ने बताया वर्षों से इंतजार कर रहे हैं, माता-पिता पेट काट के इसआस में पढ़ाते हैं कि यह एग्जाम देंगे, सिलेक्ट होंगे और नौकरी करेंगे और बार-बार इन छात्रों के साथ धोखा किया गया।

यहां भेदभाव नहीं हुआ बेईमानी हुई है। *अंधा बांटे रेवड़ी चीन चीन के देय* इसलिए छात्र आक्रोशित हैं भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है, विद्यार्थियों को छात्रों को न्याय देने का।

शिवराज ने कहा कि भाजपा बच्चों को न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बेईमानी पूर्वक अगर कोई परीक्षा हुई है तो उसके रिजल्ट क्यों घोषित होने चाहिए?

उनगोने कहा कि जांच करके जिन्होंने बार-बार पेपर लीक किया है वह जेल जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी का ये संकल्प है कि जो 2 लाख 87 हजार पद हैं वह कैलेंडर बनाकर हम पहले साल में डेढ़ लाख भरेंगे और बाकी पद भी हम कैलेंडर घोषित करके कब एग्जाम होगा, कब रिजल्ट आएगा और कब नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे हम देंगे।

Share via
Share via