20250729 084739

रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम: हल्की बारिश और कोहरे की संभावना

रांची : झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में आज मौसम सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में आज सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाया रह सकता है, जिसके बाद दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के पूर्वी हिस्सों जैसे देवघर, दुमका, और गोड्डा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी और मध्य झारखंड में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। पलामू और गढ़वा जैसे पश्चिमी जिलों में तापमान 32 डिग्री तक जा सकता

मौसम केंद्र रांची के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, 5 अगस्त से कुछ जिलों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है, खासकर उत्तर-पूर्वी हिस्सों में। मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया जा सकता है।

Share via
Share via