झारखंड में 15 से 17 सितंबर तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी
रांची: झारखंड में मौसम विभाग ने 15 से 17 सितंबर 2025 तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ के कारण बारिश की तीव्रता में वृद्धि की संभावना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर को सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और धनबाद जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है। 16 सितंबर को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

















