सिलीगुड़ी सहित कई देशों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता दर्ज

सिलीगुड़ी सहित कई देशों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता दर्ज

सिलीगुड़ी : रविवार शाम 4:41 बजे सिलीगुड़ी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र असम के धेकियाजुली से 16 किलोमीटर दूर था, जहां रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इस भूकंप का असर न केवल भारत, बल्कि नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार और चीन तक महसूस किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झटकों की तीव्रता के कारण लोग दहशत में आ गए और घरों, दफ्तरों से बाहर निकल आए। अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

भूकंप के बाद लोगों में डर का माहौल है, और प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियां आम हैं, लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now