bihar-youth-dies-drowning-tenth-fall

दशम फॉल में डूबने से बिहार के युवक की मौत, 24 घंटे बाद निकाला गया शव

Share
Link copied
bihar-youth-dies-drowning-tenth-fall
bihar-youth-dies-drowning-tenth-fall

खूंटी: खूंटी-रांची सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल में डूबने से बिहार के 26 वर्षीय युवक उज्ज्वल कुमार गुप्ता की मौत हो गई। रविवार शाम डूबे युवक का शव सोमवार शाम करीब चार बजे स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकाला गया। करीब 24 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद शव बरामद हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के दानापुर निवासी उज्ज्वल कुमार गुप्ता दुर्गा पूजा देखने के लिए अपने ममेरे भाई के साथ रांची आए थे। रविवार शाम करीब पांच बजे दोनों दशम फॉल घूमने पहुंचे। इस दौरान दोनों फॉल के ऊपरी हिस्से में जंगल की ओर फोटो खिंचवाने गए थे। बताया जाता है कि ममेरा भाई फोटो खींच रहा था, तभी अचानक उज्ज्वल लापता हो गए।

Durga puja
Advertisement

इसके बाद उनके ममेरे भाई ने दशम फॉल में तैनात पर्यटक मित्रों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर दशम फॉल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। रविवार रात तक खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

सोमवार सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से फिर से तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बुंडू एसडीपीओ, दशम फॉल थाना प्रभारी और बुंडू अंचल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सोमवार शाम करीब चार बजे गोताखोरों ने युवक का शव बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।