20251129 082709

रांची सहित पूरे झारखंड में आज ठंड और कोहरे का दौर, तापमान में मामूली राहत लेकिन सतर्क रहें

रांची : झारखंड में सर्दी ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। आज रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा, जिसमें सुबह घना कोहरा, दिन में हल्के बादल और शाम को कुहासा छाने की पूरी संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची केंद्र ने स्पष्ट किया है कि कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं है, लेकिन शुष्क मौसम के कारण न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। फिर भी, रांची सहित पूरे झारखंड में तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा, जिससे यात्रियों और किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज राज्य में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, इसलिए बारिश या तेज हवाओं की गुंजाइश न के बराबर है। रांची में अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11-12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय घना कोहरा दृश्यता को कम कर सकता है, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाओं के साथ कुहासा बढ़ जाएगा।

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो जमशेदपुर और धनबाद में शुष्क मौसम, हल्का कोहरा रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 25-26°C, न्यूनतम 12-13°C रहेगा। देवघर और गोड्डा में आंशिक बादल, शाम को कुहासा। अधिकतम तापमान 26°C, न्यूनतम 13°C। न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव। हजारीबाग और चतरा में सुबह घना कोहरा रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 23°C, न्यूनतम 10-11°C रहेगा। गुमला और सिमडेगा में कुहासा और ठंडी हवाएं के साथ अधिकतम तापमान 22-24°C, न्यूनतम 9-11°C रहेगा।

IMD के अनुसार, 29 नवंबर तक शुष्क मौसम का सिलसिला जारी था, लेकिन 30 नवंबर से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में रांची का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री तक गिर चुका था, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। उत्तरी हवाओं के कारण 13 जिलों में शीतलहर का प्रभाव देखा गया, लेकिन आज राहत के संकेत मिल रहे हैं।

Share via
Send this to a friend