20260210 083344

रांची सहित पूरे झारखंड का मौसम : धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा ठंड, दिन में धूप निकलेगी और मौसम खुशनुमा रहेगा

रांची : मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी रांची में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा। सुबह हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। हवा की गति मध्यम रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूरे झारखंड की बात करें तो राज्य के उत्तरी हिस्सों (देवघर, दुमका, गोड्डा) से लेकर दक्षिणी जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा) तक मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 27 से 32 डिग्री तक विभिन्न जिलों में रह सकता है, जबकि न्यूनतम 8 से 13 डिग्री के बीच। कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं, लेकिन 17 फरवरी के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। रांची समेत कई जिलों में दिन का पारा 28-30 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड पूरी तरह विदा हो जाएगी।

Share via
Share via