झारखंड में होगा बेहतर कानून व्यवस्था : डीजीपी

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था और बढ़ती बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए झारखंड पुलिस अब कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती. ऐसी ही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एम वी राव डीजीपी झारखंड नें प्रेस वार्ता कर कहा कि कल तक सभी जिलों में एक व्हाट्सअप नम्बर जारी कर दिया जाएगा, जिससे उत्पीड़न के शिकार और छेड़छाड़ के मामले पर त्वरित करवाई की जा सके.

साथ ही वर्तमान में त्योहारों को लेकर झारखण्ड में दूसरे प्रदेशों से भी लोगो के आवागमन में तेज़ी आई है, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है. साथ ही उन्होनें कहा कि राज्य में बढ़ रही बलात्कार की घटना को रोकने के लिए स्टूडेंट, और परिवार को सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा के टिप्स और जागरूकता फैलाने की बात कही है.

डीजीपी नें कहा कि नक्सली घटनाओं में हाल के दिनों में थोड़ी कमी आयी है, आने वाले समय मे अंकुश लगाने के लिए दायरा बढ़ना पड़ेगा. उन्होने कहा कि नक्सली हर मोर्चे पर कमजोर हुए है. वहीं बिहार चुनाव को लेकर कहा कि बिहार से लगती सीमावर्ती इलाकों पर चौकसी बड़ा दी गईं है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow