20260117 233432

19 से 23 जनवरी WEF 2026 का  हेमंत सोरेन   झारखंड पवेलियन का भ्रमण एवं निरीक्षण किया, यह प्रोग्राम स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित है

19 से 23 जनवरी WEF 2026 का  हेमंत सोरेन   झारखंड पवेलियन का भ्रमण एवं निरीक्षण किया, यह प्रोग्राम स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डेस्क : राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर झारखंड ने वैश्विक मंच पर अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 11 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) एनुअल मीटिंग 2026 में भाग ले रहा है, जो 19 से 23 जनवरी तक स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित हो रही है।

शनिवार को प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया पवेलियन परिसर में स्थित झारखंड पवेलियन का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। यह पवेलियन राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संपदा और सतत विकास की यात्रा को वैश्विक नेताओं, निवेशकों तथा नीति-निर्माताओं के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रमुख माध्यम बनेगा।

झारखंड की भागीदारी मुख्य रूप से ‘Growth in Harmony with Nature’ थीम पर केंद्रित है, जो WEF 2026 के फोकस क्षेत्रों – सस्टेनेबल ग्रोथ, रेजिलिएंस, ट्रस्ट और लॉन्ग-टर्म इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन – से पूरी तरह मेल खाती है।

राज्य निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष जोर दे रहा है:इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और क्लीन एनर्जी ट्रांसिशन
ऊर्जा सुरक्षा एवं जिम्मेदार क्रिटिकल मिनरल्स का खनन
पर्यावरण, वन संरक्षण और जैव-अर्थव्यवस्था
महिला सशक्तिकरण – जहां 35 लाख से अधिक महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हैं और लाखपति दीदी जैसी योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रही हैं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वैश्विक निवेशकों को राज्य की क्रिटिकल मिनरल्स क्षमता, ग्रीन स्टील, बैटरी मटेरियल्स और सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल से रूबरू करा रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन महिला सशक्तिकरण, राजनीतिक नेतृत्व और आर्थिक भागीदारी पर वैश्विक संवाद में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
दावोस के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यूनाइटेड किंगडम का दौरा करेंगे, जहां वे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में विशेष व्याख्यान देंगे और शिक्षा, क्लाइमेट फाइनेंस तथा निवेश पर चर्चा करेंगे।

 

Share via
Share via