20260303 225442

कल्पना सोरेन ने जन्मदिन पर झारखंड की जनता को दिया भावुक संदेश: “महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहूंगी”

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की नेता और गांडेय विधानसभा की विधायक कल्पना सोरेन ने अपने 41वें जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर सभी समर्थकों, परिवार और झारखंड की जनता का आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कल्पना सोरेन ने पोस्ट में लिखा, “आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर आप सभी के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। मेरे पारिवारिक और सार्वजनिक जीवन में बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन, मां और माता-पिता, बच्चों एवं परिवार के सभी सदस्य तथा विशेष रूप से हेमंत सोरेन का सदैव मार्गदर्शन और साथ मिला है। साथ ही झारखंड की महान जनता ने अपनी इस बेटी को हमेशा आशीर्वाद दिया है, वही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। सभी के आशीर्वाद से मैं सदैव झारखण्ड की आधी आबादी और सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए सदैव समर्पित रहूँगी। जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का पुनः हृदय से आभार, जोहार।”

यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपनी पत्नी को “जीवन संगिनी और सबसे बड़ी ताकत” बताते हुए भावुक संदेश दिया, जिससे सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। कल्पना सोरेन, जो मूल रूप से संथाल परिवार से हैं और इंजीनियरिंग-एमबीए की डिग्री धारक हैं, झारखंड में महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

उनके इस संदेश ने एक बार फिर उनकी जनता के प्रति निष्ठा और परिवार के प्रति सम्मान को रेखांकित किया है। झारखंड की जनता उन्हें “झारखंड की बेटी” के रूप में देखती है और उनके योगदान की सराहना करती है।

Share via
Share via