20250930 220729

खूँटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 938 किलो डोडा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खूँटी पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 938.33 किलोग्राम डोडा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 40 लाख 74 हजार 950 रुपये है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

पुलिस अधीक्षक को 29 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि अड़की थाना क्षेत्र के ग्राम तुयुगूटू टोला गुगरीपीढ़ी में सुखराम नाग के घर में बड़ी मात्रा में डोडा रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक राम प्रवेश कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया, जिसमें पुलिस निरीक्षक अंचल किशुन दास, थाना प्रभारी मुरहू रामदेव यादव, अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, पु.अ.नि. कुंदन कुमार और अड़की थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

छापामारी दल ने दोपहर करीब 2 बजे सुखराम नाग के घर पर दबिश दी। इस दौरान एक व्यक्ति घर से भागने की कोशिश करता दिखा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुखराम नाग उर्फ मालु (उम्र 28 वर्ष, पिता स्व. पांडू अहीर, ग्राम रुताडीह, थाना व जिला खूँटी) बताया। उसने स्वीकार किया कि वह अपने ननिहाल तुयुगूटू टोला गुगरीपीढ़ी में रहता है और अपने मामा बिरसा नाग के साथ मिलकर डोडा और अफीम का अवैध व्यापार करता है।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

छापेमारी के दौरान सुखराम के घर से 50 बोरे डोडा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 938.33 किलोग्राम है। इस मामले में अड़की थाना में कांड संख्या 53/25, दिनांक 29.09.2025 को एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 15(सी)/22/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Banner Hoarding

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Share via