जानिए इतनी गर्मी में झारखंड के किन जिलों में बारिश की संभावना
जानिए इतनी गर्मी में झारखंड के किन जिलों में बारिश की संभावना
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड में गर्मी का सितम शुरू हो गया है लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के कई जिलों का मौसम फिर बदलने वाला है इन इलाकों में बारिश की संभावना बढ़ गई है मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो के साथ धनबाद जिला में लू चलने की आशंका है।
गिरिडीह में दिल दहला देने वाली घटना एक ही परिवार के चार लोगों की
वहीं 17 मार्च से मौसम में बदलाव के आसार दिख रहे हैं। सोमवार को राज्य के अधिकांश जिले में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं तथा मौसम के शुष्क बने रहने की पूरी संभावना है। 18 मार्च को भी आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
होली के मौके पर नामकुम में दो गुटों में झड़प , एक की मौत
17 मार्च से मौसम में होने वाला बदलाव धीरे-धीरे हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश में बदलने वाला है। 19 मार्च को राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की बात कही गई है उसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका और गिरिडीह जैसे जिले शामिल हैं।
















