कोडरमा में दो गुटों के बीच विवाद, झड़प कई पुलिसकर्मी हुए घायल, देखें वीडियो
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के रुपनडीह में संत रविदास की प्रतिमा स्थापित करने और मां दुर्गा मंदिर निर्माण को लेकर लगे पोस्टर फाडे जाने को लेकर दो
पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जब वहां डोमचांच थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने पुलिस को भी निशाना बनाया।
क्या मुफ्त की रेवड़ियों पर लगेगा ग्रहण ? सुप्रीम कोर्ट के तेवर तल्ख
इस घटना में डोमचांच थाना प्रभारी ओमप्रकाश के अलावे कई अन्य पुलिसकर्मी और आम लोग भी घायल हो गए हैं। दरअसल रुपनडीह में महज 60 फीट की दूरी के फासले पर संत रविदास मंदिर और मां दुर्गा मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। आज रविदास जयंती के अवसर पर उक्त मंदिर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए लोग पहुंचे थे लेकिन, प्रतिमा स्थापित करने से पहले एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर को हटाने लगे और यहीं से विवाद बढ़ गया।

देखते-देखते सैकड़ो की संख्या में लोग वहां जमा हो गए और पहले तीखी बहस के बाद मारपीट की नौबत आ गई और धीरे-धीरे यह मारपीट पत्थरबाजी में तब्दील हो गई। पत्थरबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। इधर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए रूपनडीह में विवादित स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
बढ़ते हंगामा को शांत करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा है। फिलहाल तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी वहां कैंप कर रहे हैं, वहीं जिला प्रशासन की आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचने वाले हैं।

















