रांची रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 टेस्टिंग कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, पर्याप्त संख्या में कोविड-19 टेस्टिंग किट है उपलब्ध.
रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच सुचारू रूप से चल रहा है। कोविड-19 की जांच हेतु प्रतिनियुक्त जांच दल आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग कर रहे हैं। उनका सैंपल कलेक्ट किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यात्रियों की कोरोना जांच कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए की जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जा रहा है, और बारी-बारी से यात्रियों का कोरोना जांच किया जा रहा है। टेस्टिंग किट की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता अनुसार यात्रियों का कोरोना जांच कराया जा रहा है।


















