IMG 20201218 WA0056

झारखंड केसरी बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि में कुर्मी विकास मोर्चा ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन.

गिरिडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : झारखंड केसरी  स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो  की 29 मई पुण्यतिथि पर  कुर्मी विकास मोर्चा गिरिडीह इकाई की ओर से गिरिडीह के डुमरी के झारखंड मोड में स्थित स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित उनके बताए गए कदमों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान टोटेमिक कुर्मी/ कुडमी विकास मोर्चा ने झारखंड सरकार से मांग किया है कि नवनिर्मित बोकारो एयरपोर्ट का नाम बिनोद बिहारी महतो टर्मिनल रखा जाए। वही रांची राजधानी में स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो का बड़ा सा आदम कद प्रतिमा लगाई जाए ।

कुर्मी विकास मोर्चा के पदाधिकारियों ने झारखंड सरकार से अविलंब इस मांग को पूरा करने की मांग की है अन्यथा कुर्मी विकास मोर्चा आंदोलन करने को बाध्य होगी बताया कि बिनोद बिहारी महतो से ही झारखंडयों का पहचान है ।
इसलिए झारखंड के राजधानी रांची में स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो का आदम कद प्रतिमा लगवाने की दिशा में कारगर कदम  उठावे ।

मौके पर जिला अध्यक्ष निरंजन महतो , कुर्मी विकास जिला युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष थानेश्वर महत्व केंद्रीय सचिव रामचंद्र महतो जिला प्रवक्ता लालचंद महतो जलेश्वर महतो गंगाधर महतो महावीर महतो मिथिलेश महतो संदीप महतो, पवन महतो, रोहित महतो, लोकनाथ महतो, विनोद महतो, अजीत महतो, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share via
Share via