IMG 20210518 WA0045

खलारी प्रखंड के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों और चिकित्सा सुविधाओं की कमी : रविन्द्र नाथ चौधरी.

खलारी : खलारी बिरसा फूले अम्बेडकर सेवा समिति के महासचिव रविन्द्र नाथ चौधरी ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि खलारी प्रखंड भारत का सबसे धनी विधानसभा कांके में है, साथ ही खलारी में मीनी रत्न एन के एरिया है। इसके बाद भी खलारी प्रखंड के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, चिकित्सा सुविधाओं की कमी और सी सी एल होसपीटल में कोविड सेंटर अभी तक नहीं बनाया जाना पूर्व और वर्तमान विधायक सांसद की इच्छा शक्ति की कमी है। खलारी पिपरवार कोयलांचल के कई लोग सही इलाज और चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण उनकी कोरोना से उनकी मृत्यु हो गई और कई लोग बीमारी से पीड़ित हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खलारी प्रखंड का डी एम एफ टी की राशि का उपयोग स्वास्थ्य सेवा में खर्च नहीं होना भी जनप्रतिनिधियों की चेतनाहीन राजनीति है। विधायक और सांसद की राजनैतिक और सामाजिक शक्ति को कम आंकने की भूल और सी सी एल के पदाधिकारियों और नौकरशाह पर नकेल नहीं कसना ही सभी सामाजिक समस्याओं का मूल कारण है। खलारी की जनता विधायक सांसद आग्रह करता है कि आप अपनी कर्तव्य बोध को देखते हुए रचनात्मक कार्यों को पूरा करने की कृपा करें और खलारी प्रखंड में डाक्टर, चिकित्सा सुविधाओं के प्रति जागरूक हो क्योंकि विधायिका शक्ति के द्वारा ही कार्यपालिका के द्वारा जनकल्याण कार्यो का संपादन होता है और फिर लोकतंत्र जिंदाबाद होता है।

ख़लारी, मो मुमताज़

Share via
Share via