स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन भी खलारी मे असर रहा.

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन भी खलारी मे असर रहा.

Share
Link copied

खलारी : खलारी में मंगलवार को स्वास्थ्य सुरक्षा के तीसरे चरण को लेकर सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने को लेकर खलारी पेट्रोल के समीप बैरिकेटिग कर आने जाने वाले लोगों का ई-पास जांच की गई। वही खलारी के बाजार टांड, डकरा, में प्रशासनिक और पुलिस बल की मौजूदगी में कई खुली हुई दुकानो को बन्द कराया गया इसके साथ ही सख्त हिदायतें भी दी गई।

खलारी पेट्रोल के समीप बनाए गए बैरिकेट कनिय अभियंता सह मजिस्ट्रेट रमेश कुमार गुप्ता ने वैसे कई गाडियाँ भी पकडा जिनका ई-पास नहीं बना था वैसे वाहन चालको को पकड़ कर तुरन्त अपने ही मोबाईल पर ई-पास कैसे बनाए ये बताया साथ ही बिना ई-पास के घर से बाहर वाहन लेकर नही निकलने को कहा। साथ ही घर से बाहर निकले तो मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करनें को कहा। साथ ही कनीय अभियंता सह मजिस्ट्रेट रमेश कुमार गुप्ता, लोगों से कहा कि आवश्यक समान की दुकाने खुली दोपहर के 2 बजे तक खुली रहेगी।

ज्ञात हो कि राज्य सरकार के द्वारा 16 मई से लेकर 27 मई तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का तीसरा चरण लागु किया गया है जिसको लेकर सरकार के द्वारा सख्त गाइडलाइन जारी किया गया है। मौके पर खलारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अहमद अली , बीसीओ सह मजिस्ट्रेट , रमेश कुमार गुप्ता, एएसआई रामलाल भक्त, हवलदार मो असलम खान, कुलदीप उरांव के द्वारा दिए गए।

ख़लारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow