ग्रामीणों ने डकरा माइंस, डकरा कांटाघर और डकरा साइडिंग को कराया बंद.

ग्रामीणों ने डकरा माइंस, डकरा कांटाघर और डकरा साइडिंग को कराया बंद.

Share
Link copied

खलारी : जनता मजदूर संघ असंगठित कमिटी एनके एरिया सचिव प्रताप यादव के नेतृत्व में रविवार को पानी की समस्या से परेषान चदरा धौड़ा की महिलाओं एवं पुरुषों ने डकरा माइंस, डकरा कांटाघर और डकरा साइडिंग को बंद करा दिया। लगभग पांच घंटे तक बंद रहने के बाद डकरा परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा वार्ता हुई। जिसमें पीओ मनोज कुमार द्वारा ग्रामीणों को 15 दिनों के अंदर चदरा धौड़ा में पानी की व्यवस्था को कराने का आष्वासन दिया गया।

उन्होने कहा कि 23 फरवरी को वे खुद चदरा धौड़ा में आएंगे और ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या से अवगत होकर समस्याओं का समाधान करवाएंगें। इधर आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने डकरा माइंस, डकरा कांटाघर और डकरा साइडिंग में काम शुरू होने दिया। वहीं ग्रामीणों की ओर से कहा गया कि अगर 15 दिनों में पानी की समस्या का समाधान नही होता है तो ग्रामीण पुनः आंदोलन में जाएंगे और डकरा माइंस, डकरा कांटाघर और डकरा साइडिंग को बंद करा दिया जाएगा।

बंद के दौरान जिसमें मुख्य रूप से संगीता खलखो, उषा देवी, पुष्पा देवी, मुस्कान कुमारी, ममता कुमारी, रेशमी कुमारी, राजकुमारी देवी, पार्वती देवी, ललन भुइया, सुजीत चौहान, अमन चौहान, पप्पू चौहान, राजकुमार चौहान, टिंकू करमाली, अरुण चौहान, संजीव कुमार, मुकेश यादव, शशि तुरी, सोनू यादव, वेदप्रकाश आदि ग्रामीण महिला पुरूष शामिल थे।

खलारी, मो मुमताज

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow