लाहौर के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या, ईद नमाज के दौरान मचा हड़कंप
पाकिस्तान के लाहौर से सटे मुरीदके इलाके में स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय मरकज तैयबा परिसर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। संगठन के कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब परिसर में ईद की नमाज अदा की जा रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य और शीर्ष कमांडर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर अचानक भीड़ में घुस आए और बिलाल आरिफ सलाफी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, इसके बाद चाकू से भी वार किए।
सूत्रों के मुताबिक, मौके पर मौलाना अबू जार और मौलाना अब्दुल रहमान आबिद समेत कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत कड़ा कर दिया गया।
हमले के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन इसे आतंकी संगठन के अंदरूनी विवाद या साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
















