20201209 171040

लातेहार पुलिस नें साइबर अपराधी को पकड़ा.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार : लातेहार थाना पुलिस ने साइबर अपराधी को देवघर जिला के कैरो थाना क्षेत्र घोबनी गांव से कंचन राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि लातेहार सदर थाना क्षेत्र के अमवाटीकर करीमुद्दीन अंसारी को मोबाईल पर पैकेज जितने के नाम पर फोन किया था। जिसके बाद लालच में आकर करीमुद्दीन ने अपना बैंक का नंबर दे दिया। उसके बाद तुरंत उसके खाते से 37 हज़ार की राशि निकल लिया था।

वहीं पीड़ित ने इसकी शिकायत लातेहार एसपी प्रशांत आनंद से की थी। शिकायत के बाद मामले की गहनता से छानबीन कर इस मामले में पुलिस की एक टीम गठित कर पुलिस देवघर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही इस मामले में लातेहार थाना इंस्पेक्टर ने बताया की पुलिस की सुचना के बाद करवाई करते हुए साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है इसने अपना अपराध भी स्वीकार किया है।

Share via
Share via