IMG 20201211 WA0018

लातेहार वासियो को मिला डायलिसिस सेंटर का सौगात.

लातेहार, मो०अरबाज.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार/बालूमाथ : लातेहार ज़िला वासियों को माननीय विधायक बैद्यनाथ रामजी ने दी बड़ी सौगात। माननीय विधायक बैद्यनाथ रामजी के सार्थक प्रयास से आज सदर अस्पताल लातेहार में शुरू हुई डायलिसिस सेवा। जिसका शुभारंभ आज माननीय विधायक बैद्यनाथ राम जी के कर कमलों द्वारा सम्पन हुआ। जिलेवासियों को बाहर जाने से मिला निजात। शुभारंभ के बाद बानपुर निवासी जनार्दन प्रसाद जी ने कराई पहली डायलिसिस।

जिसके पश्चात माननीय विधायक जी सदर अस्पताल लातेहार का औचक निरक्षण किये जहाँ कुछ अनियमिताएं पाई। जिसपर माननीय विधायक जी ने सिविल सर्जन को बुलाकर तत्काल दुरुस्त करने को कहा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, सिविल सर्जन डॉ.संतोष कुमार श्रीवास्तव, डीपीएम विजय कुमार, नगर उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, डॉ.अखिलेश प्रसाद, सुदामा प्रसाद,डॉ.सुरेंद्र सिंह, डॉ.जमील अहमद, डॉ.नीलमणी,डॉ शोभना टोप्पो, अशोक प्रसाद,युवा नेता अंकित पांडेय,मीडिया प्रभारी विशाल कुमार,मदन सिंह, अरविंद पाठक, रिशुराज गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share via
Share via