20201204 222921

शराब लदा वाहन पल्टा,बाल-बाल बचे लोग.

हजारीबाग, कुंदन लाल.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग : जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 100 रोड पर स्थित भेलवारा टर्निंग में राँची डिपो से गिरिडीह डिपो जा रहा शराब लदा वाहन अचानक पलट गया। उक्त ट्रक ड्राईवर,खलासी समेत किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया जाता है कि उक्त वाहन में 190 पेटी शराब लदा था । उक्त वाहन के अचानक पल्टी होने के कारण करीब 40 पेटी शराब का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि उक्त वाहन जैसे ही पल्टी किया तो वहाँ पर कुछ लोग अचानक पहुँच गए और थोड़ी देर ही सही पर जमकर लोगों ने शराब लूटा।

इस सम्बन्ध में उत्पाद विभाग हजारीबाग तथा विष्णुगढ़ थाना को इस सम्बन्ध खबर दी गई। हजारीबाग जिले से उत्पाद विभाग के सब इन्सपेक्टर जितेन्द्र सिंह तथा विष्णुगढ़ थाना से पुलिस इन्सपेक्टर सह विष्णुगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा सशस्त्र बलों को साथ लेकर फौरन घटना स्थल भेलवारा पहुँच कर सबों को भगाए। तब जाकर बहुत से शराब को बचाया जा सका। शेष बचे शराब को उत्पाद विभाग हजारीबाग के सब इन्सपेक्टर जितेन्द्र सिंह तथा विष्णुगढ़ पुलिस इन्सपेक्टर सह विष्णुगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के द्वारा उठाकर गिरिडीह डिपो भेज दिया गया है।

Share via
Share via