टाटीझरिया में शन्नी लाईन होटल के पास ट्रक पल्टा,सभी लोग सुरक्षित.

टाटीझरिया में शन्नी लाईन होटल के पास ट्रक पल्टा,सभी लोग सुरक्षित.

Share
Link copied

हजारीबाग : नेशनल हाईवे 100 पर स्थित हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के कुबरी पुल के पास तथा शन्नी लाईन होटल के सामने मंगलवार को ट्रक पल्टी कर गया। इस ट्रक में सवार ड्राईवर और खलासी दोनों सुरक्षित हैं ।

बताया जाता है कि खाली ट्रक हजारीबाग से गिरिडीह जा रहा था कि एक छोटे वाहन ने अचानक चकमा दे दिया जिससे उक्त ट्रक रोड से दाहिनी ओर मिट्टी से सरकते हुए रोड किनारे पल्टी कर गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही टाटीझरिया थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर इसकी जांच कर ट्रक ड्राईवर को हर सम्भव मदद की।

हजारीबाग, कुंदन लाल.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow