20201026 211454

गुमला में दो सगे भाई बहन के शव मिलने से इलाके सनसनी.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला : गुमला के घाघरा नवाटोली सीमांत में दो सगे भाई बहन का शव मिलने से इलाके के दहशत का माहौल है। बरामद शव की पहचान वही के बीरेंद्र भगत के पुत्र संजीव उरांव और पुत्री ममता खाखा के रूप में हुई है। दोनों की हत्या पत्थर से कुचकर की गई है। वही पर एक वेलेनो कार भी पुलिस ने बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार दोनो मृतक अपने एक परिजन को कुछ दूर अपनी बड़ी बहन के घर छोड़ने आये थे। उन्हें छोड़नें के बाद दोनों घर के लिये वापस निकले लेकिन वह अपने घर नही पहुंच पाए।जिसके बाद उनके परिजनो ने काफी खोजबीन की। अहले सुबह नवाटोली सड़क किनारे संजीव और एक डोभा में ममता की लाश गाय चरवाहों ने देखी।

सूचना पुलिस को दी गयी। मृतक के पिता सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग में असिस्टेंट के पद से सेवनिवृत 2016 में किये है। पूरे मामले मे पुलिस जांच में जुटी है।

Share via
Share via