पेड़ से झूलता मिला किशोरी के शव.

Share
Link copied

लातेहार, मो०अरबाज.

चंदवा : चंदवा थाना क्षेत्र के सासंग भेड़ा टोंगरी जंगल में रविवार की शाम पेड़ से झूलता एक किशोरी का शव देखा गया. पेड़ पर शव देखे जाने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. तत्काल इसकी सूचना चंदवा पुलिस को दी गई. जिसके बाद चंदवा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर किशोरी के शव को अपने कब्जे में ले लिया है.

मृतका की पहचान एटे ग्राम निवासी विशुनदेव भुइयां की पुत्री मुनिता कुमारी के रूप में हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार मृतका शनिवार की सुबह घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी. शनिवार को वापस नहीं लौटने के बाद परिजन काफी खोजबीन किए पर कुछ पता नहीं चला. इसके बाद रविवार को उसका शव पेड़ पर झूलता पाया गया. इधर चंदवा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामला हत्या या फिर आत्महत्या की गुत्थी सुलझानें को लेकर जांच में जुट गई है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow