जेएनयू प्रकरण पर कांग्रेस की चुप्पी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कार्यालय का घेराव

निर्मल सिंह
गुमला: जेएनयू प्रकरण में प्रो. बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस की चुप्पी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को गुमला में प्रदर्शन किया। नारी शक्ति हुंकार आंदोलन के तहत महिला कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गौरी किंडो के नेतृत्व में दोपहर 12:30 बजे कार्यकर्ता बड़ाइक मुहल्ला चौक पर जुटे। यहां से पैदल मार्च करते हुए सभी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए गए, जबकि राहुल गांधी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि जेएनयू जैसे गंभीर मामले में कांग्रेस की चुप्पी निंदनीय है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस आंदोलन के जरिए पार्टी ने मामले पर कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू, जिलाध्यक्ष सागर उरांव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरी किंडो, जिला महामंत्री संदीप प्रसाद, सुरेश सिंह, निर्मल गोयल, जय साहू, बब्लू वर्मा, सोनामनी देवी, सीता देवी, शैल मिश्रा, नीलम गुप्ता, ललिता गुप्ता, पायल तिवारी, पुष्पा देवी, मीना देवी और रेखा सिन्हा समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

दुर्गा पूजा को लेकर हजारीबाग पुलिस अलर्ट, 25 जगहों पर बैरियर और 8 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था
एसपी ने शहरी क्षेत्र और बड़कागांव के पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण, महिला-बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर हजारीबाग। दुर्गा पूजा…

सिमडेगा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा
सिमडेगा: जिले के केरसई थाना क्षेत्र में करीब 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने के आरोप में…
















