सिमडेगा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा

सिमडेगा: जिले के केरसई थाना क्षेत्र में करीब 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोलेन कुजूर के रूप में हुई है। वह क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की नानी ने केरसई थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी नतिनी के साथ शिक्षक जोलेन कुजूर लंबे समय से जबरन दुष्कर्म कर रहा था। आरोप है कि इस संबंध में किसी को बताने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।

आवेदन के आधार पर पुलिस ने केरसई थाना कांड संख्या 26/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 65(2) और 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केरसई थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को 12 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

IIIT रांची में छात्र की मौत पर दूसरे दिन भी बवाल, निदेशक के इस्तीफे पर अड़े विद्यार्थी
हॉस्टल में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे सवाल, चेयरपर्सन से बातचीत बेनतीजा; छात्रों ने रखीं जवाबदेही तय करने समेत कई मांगें रांची।…

खेत में खुला बिजली तार छोड़ना पड़ा भारी, महिला की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में खेत में सिंचाई के लिए बिछाए गए खुले बिजली के तार की चपेट…















