108-ambulance-workers-beaten-up-non

वेतन नहीं मिलने से नाराज 108 एंबुलेंस कर्मियों ने किया भिक्षाटन, सातवें दिन भी आंदोलन जारी

Share
Link copied
108-ambulance-workers-beaten-up-non
108-ambulance-workers-beaten-up-non

निर्मल सिंह

गुमला: जुलाई से वेतन लंबित रहने और बर्खास्त कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना दिया और भिक्षाटन कर अपनी नाराजगी जताई।

Advertisment
Advertisment

संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार महली ने कहा कि जुलाई 2026 से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा वेतन में मनमाने तरीके से कटौती की जा रही है और एंबुलेंस वाहनों की मरम्मत भी नहीं कराई जा रही है। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समस्याओं का समाधान 15 से 20 दिनों के भीतर करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Advertisment
Advertisment

संघ की प्रमुख मांगों में 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन जिला स्तर पर सिविल सर्जन के माध्यम से कराने, बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली और श्रमिक अधिकारों को लागू करना शामिल है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक उनका चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। धरना और भिक्षाटन कार्यक्रम में नवीन कुमार, अमित ओहदार, खुशबू कुमारी, प्रदीप उरांव समेत कई एंबुलेंस कर्मचारी शामिल हुए।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।