several-leaders-including-khagen-mahato-parinda

खगेन महतो, परिंदा सिंह और कुमकुम देवी समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Share
Link copied
several-leaders-including-khagen-mahato-parinda
several-leaders-including-khagen-mahato-parinda

रांची: झारखंड में भाजपा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समाजसेवियों को पार्टी में शामिल कराया। सोमवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में सरायकेला-खरसावां के ईचागढ़ से खगेन महतो, बोकारो से परिंदा सिंह और हजारीबाग के बरकट्ठा से कुमकुम देवी समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने सभी नए सदस्यों को ऑनलाइन सदस्यता दिलाई।

समारोह में बाबूलाल मरांडी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कई नेता जनसंघ और भाजपा से जुड़े परिवारों की पृष्ठभूमि से आते हैं। ऐसे में उनका पार्टी में शामिल होना अपने परिवार में वापस आने जैसा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नेताओं के जुड़ने से संगठन मजबूत होगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

मरांडी ने कहा कि सेवा और अंत्योदय भाजपा का मूलमंत्र है। पार्टी का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक के खिलाफ कानून, आधारभूत संरचना के विस्तार, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और गरीबों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं को प्रमुख उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि आवास, मुफ्त राशन, शौचालय और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

Advertisment
Advertisment

मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में उग्रवाद पर प्रभावी कार्रवाई हुई है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में भी पहले की तुलना में शांति की स्थिति बेहतर हुई है और विकास कार्यों को गति मिली है।

Advertisment
Advertisment

विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस परिवार और सत्ता की राजनीति करती है। उन्होंने झारखंड की सत्तारूढ़ सरकार पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में बालू, पत्थर, कोयला, लोहा और जमीन की लूट हो रही है तथा थाना और प्रखंड कार्यालयों के बीच आम जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

Advertisment
Advertisment

भाजपा में शामिल हुए खगेन महतो ने कहा कि वह भाजपा और जनसंघ से जुड़े नेता हिकीम चंद्र महतो के परिवार से आते हैं। भाजपा की विचारधारा उनके परिवार से जुड़ी रही है और पार्टी में लौटकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक जीवित रहेंगे, संगठन के लिए काम करते रहेंगे। वहीं, झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह की बहू परिंदा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के संकल्प के साथ भाजपा संगठन के लिए काम करने की बात कही।

Advertisment
Advertisment

बरकट्ठा की कुमकुम देवी ने भाजपा को अपना परिवार बताते हुए कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। बिमल बैठा ने भी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों से जुड़े रहकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प जताया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनसे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने वर्ष 2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के लिए संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Advertisment
Advertisment

पार्टी में शामिल होने वालों में भवानी गोप, हरि सिंह, हरिपाल महतो, कैलाश प्रामाणिक, उत्तम कुमार, मिंटू गुप्ता, संजय मंडल, क्षितिज कुमार, मालिन्दर कालिंदी, छूटूलाल महतो, सुभाष महतो, बिंदु देवी, हरिपद सिंह, जितेंद्र प्रामाणिक, पवन शर्मा और रामकृष्ण सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने किया। मौके पर सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, पप्पू वर्मा, प्रतुल शाहदेव, सूरज चौरसिया, सूरज शाहदेव और विजय कोइरी समेत कई नेता मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।