रांची में 4000 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, चार गिरफ्तार

रांची: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4000 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और 9100 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 338.96 ग्राम बताया गया है।

रांची पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि स्मार्ट सिटी के पास सीएनजी पेट्रोल पंप के नजदीक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हटिया के वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने मौके पर संदिग्ध अवस्था में खड़े पांच से छह युवकों को देखा। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। इस दौरान जवानों ने पीछा कर चार युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से ब्राउन शुगर समेत अन्य सामान बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक तिवारी, शुभम कुमार उर्फ राजा, अंकित तिवारी और रितिक राज के रूप में हुई है। इनमें पहले तीन आरोपी मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अरुवां गांव के निवासी हैं और वर्तमान में रांची के एकता नगर में रह रहे थे। चौथा आरोपी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र की पटेल कॉलोनी, सिठियो रोड का निवासी है।

पुलिस ने इस मामले में धुर्वा थाना कांड संख्या 271/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इसकी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।
-

Advertisment
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अंकित तिवारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ तिलैया थाना में वर्ष 2021 में चोरी और नशीला पदार्थ देने से संबंधित मामला, डोरंडा थाना में वर्ष 2021 में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला और पुंदाग ओपी में वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
कोडरमा में फर्जी पुलिसकर्मियों से सावधान! सुरक्षा जांच के नाम पर उतरवा रहे सोने-चांदी के गहने
तिलैया और डोमचांच में ठगी के मामले आए सामने, खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को बना रहे निशाना; एसपी की एडवाइजरी और…

खगेन महतो, परिंदा सिंह और कुमकुम देवी समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
रांची: झारखंड में भाजपा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समाजसेवियों को पार्टी में शामिल कराया। सोमवार को रांची स्थित भाजपा…
















