major-crackdown-brown-sugar-godda-four

गोड्डा में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार; 22.9 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

Share
Link copied

गोड्डा। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गोड्डा नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 सितंबर को विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर कुल 22.9 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन, एक लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, 85,920 रुपये नकद, एक लाइटर और नेपाली करेंसी का 25 रुपये का नोट बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गठित मादक पदार्थ निरोधक टीम ने सूचना के सत्यापन और निगरानी के बाद की।

Advertisment
Advertisment

अशोक के घर से 11.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

पुलिस ने गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग स्थित अशोक कुमार के घर पर छापेमारी की। यहां से 11.5 ग्राम ब्राउन शुगर, इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन, लाइटर, डेल कंपनी का लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, 77,220 रुपये नकद और नेपाली करेंसी का 25 रुपये का नोट बरामद किया गया।
वहीं मोहन कुमार साह के पास से एक मोबाइल फोन और 8,700 रुपये नकद बरामद किए गए।

Jh
Advertisement

आनंद के घर से 7.2 और अंकित के पास से 4.2 ग्राम बरामद

पुलिस के अनुसार गुलजारबाग निवासी आनंद कुमार झा के घर की तलाशी के दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन, मोबाइल फोन और 7.2 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।
इसी तरह चपरासी टोला निवासी अंकित कुमार अग्रवाल उर्फ गोलू के पास से मोबाइल फोन और 4.2 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। इस तरह चारों आरोपियों के पास से बरामद ब्राउन शुगर की कुल मात्रा 22.9 ग्राम बताई गई है।

Advertisment
Advertisment

चारों आरोपियों को भेजा जा रहा न्यायिक अभिरक्षा में

गिरफ्तार आरोपियों में अशोक कुमार, मोहन कुमार साह, आनंद कुमार झा और अंकित कुमार अग्रवाल उर्फ गोलू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार के खिलाफ गोड्डा नगर थाने में पहले से दो मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 का एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामला भी शामिल है। वहीं आनंद कुमार झा के खिलाफ वर्ष 2021 में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।