accused-demanding-rangdari-name-vikas-yojana

विकास योजना के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
accused-demanding-rangdari-name-vikas-yojana
accused-demanding-rangdari-name-vikas-yojana

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के रैंसिया पंचायत की मुखिया महिमा लकड़ा से विकास योजना के नाम पर कथित रूप से रंगदारी मांगने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जगरनाथ प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर मुखिया से 10 हजार रुपये भी लिए थे।

RKDF
advertisement

मामले को लेकर कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 64/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के मुताबिक, घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जगरनाथ प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।