सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का ट्रायल, 52 खिलाड़ियों ने आजमाया दम

रांची: हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में खुली चयन ट्रायल आयोजित की गई।

ट्रायल में झारखंड के विभिन्न जिलों और संस्थानों से कुल 52 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें सिमडेगा, खूंटी, रांची और गुमला के अलावा रेलवे एवं अन्य संस्थानों की खिलाड़ी भी शामिल थीं। चयनकर्ताओं ने कई घंटों तक खिलाड़ियों के खेल कौशल, फिटनेस, प्रदर्शन और मैदान पर उनकी क्षमता का बारीकी से आकलन किया। इसके बाद 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

चयनित 30 खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर 18 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का अंतिम रूप से चयन होगा, जो राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ट्रायल के दौरान झारखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी, कोषाध्यक्ष असृता लकड़ा, संयुक्त सचिव दुलारी टोपनो, महानिदेशक विजय शंकर सिंह समेत हॉकी झारखंड के अन्य पदाधिकारी और तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

चलती बस पर गिरा विशाल पेड़, बड़ा हादसा टला
रूपेश हजारीबाग: जिले के दारू थाना क्षेत्र के पेटो के पास शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया।…

सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में युवक घायल
जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। सुनसुनिया…
















