Selection process for the Jharkhand team for the Junior Hockey National Championship begins; 55 players appeared for trials.

जूनियर हॉकी नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम चयन प्रक्रिया शुरू, 55 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Selection process for the Jharkhand team for the Junior Hockey National Championship begins; 55 players appeared for trials.
Selection process for the Jharkhand team for the Junior Hockey National Championship begins; 55 players appeared for trials.

रांची: 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड टीम के गठन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। राजधानी रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित चयन ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 55 जूनियर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हॉकी इंडिया के तत्वावधान में 28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए यह चयन ट्रायल सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। ट्रायल में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति दी गई जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2007 या उसके बाद की है।

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने बताया कि ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों के लिए जुलाई में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस का मूल्यांकन करने के बाद 18 सदस्यीय अंतिम टीम का चयन किया जाएगा, जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। इसी टीम में से कप्तान का भी चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की टीम को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा रहा है और खिलाड़ियों को हर संभव प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

चयन ट्रायल के दौरान हॉकी झारखंड के पदाधिकारी मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, गुरमीत राव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से निरीक्षण किया और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया। हॉकी झारखंड ने उम्मीद जताई है कि कोयंबटूर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड की टीम बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now