15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के लिए झारखंड टीम का चयन ट्रायल 26 जुलाई को रांची में

15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के लिए झारखंड टीम का चयन ट्रायल 26 जुलाई को रांची में

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

हॉकी झारखंड द्वारा 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के लिए झारखंड जूनियर पुरुष हॉकी टीम के गठन हेतु चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल 26 जुलाई 2025 को सुबह 8:00 बजे से रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में होगा।

चैंपियनशिप का आयोजन 12 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक जालंधर, पंजाब में होगा। चयन ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 को या उसके बाद हुआ हो। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड और नगर निगम या पंचायत द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

हॉकी झारखंड ने सभी पात्र खिलाड़ियों से इस चयन ट्रायल में भाग लेने की अपील की है ताकि राज्य की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन का अवसर मिल सके। अधिक जानकारी के लिए हॉकी झारखंड के आधिकारिक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow