हाइवा के नीचे सो रहे 21 वर्षीय मजदूर की कुचलकर मौत, चालक फरार

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के खूंटपाई गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय मजदूर चोकरो बांडरा की मौत हो गई। सड़क निर्माण कार्य में लगा मजदूर दोपहर में धूप से बचने के लिए हाइवा के नीचे सो रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन स्टार्ट कर दिया और उसका पहिया मजदूर के सिर पर चढ़ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, घोड़ाडूबा के जामजुई टोला निवासी चोकरो बांडरा घोड़ाडूबा से दो नंबर डिपो तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। सड़क का निर्माण गुमला के संवेदक आनंद साहू करा रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भोजन करने के बाद चोकरो सड़क किनारे खड़े हाइवा (जेएच 07एन 4257) के नीचे आराम करने के लिए सो गया था। दोपहर करीब ढाई बजे चालक ने वाहन के नीचे किसी के सोए होने की जांच किए बिना हाइवा स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। इस दौरान वाहन का पहिया चोकरो के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर गोइलकेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया है। वहीं, जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

बण्डामुण्डा सीएफ यार्ड में आधी रात को रेल हादसे की मॉक ड्रिल, तीन की मौत और 19 के घायल होने का बनाया गया परिदृश्य
चक्रधरपुर: रेल दुर्घटना के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल ने बुधवार की मध्यरात्रि…

रांची: पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना, जैप-1 की 146 साल पुरानी दुर्गा पूजा की अनोखी परंपरा
मूर्ति की जगह कलश स्थापना, गोरखा जवान देते हैं बंदूकों से सलामी; अखंड दीप और चंडी पाठ भी हैं पूजा की खास…
















