दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, पंडालों और प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार, 14 अक्टूबर को एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान रूट व्यवस्था का सत्यापन भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही से जुड़े बिंदुओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रांची पुलिस की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान आम लोगों की सुविधा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य पूजा के दौरान शांति, सौहार्द और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना है।

साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 10 आरोपी गिरफ्तार; 7.98 लाख रुपये नकद बरामद
रांची: रांची पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके…

रांची सहित पूरे झारखंड में आज सुबह कोहरा, दिन में हल्की धूप के साथ कहीं-कहीं छींटे पड़ने की संभावना
रांची: मानसून की विदाई के बाद झारखंड में मौसम अब स्थिर होने लगा है। आज गुरुवार को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य…
















